August 3, 2026

नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर करेंगे स्वतंत्रता दिवस पर नई पहल समस्त धर्मगुरुओं, सामाजिक संगठनों, वृद्धजनों और नागरिकों की उपस्थित में फहराया जाएगा नपा में तिरंगा

0


सीहोर। शहर को विकास की गति देने के लिए हर क्षेत्रवासियों का योगदान होता है। नगर महानगर की तर्ज पर कैसे विकसित हो इसकी शुरूआत को लेकर सोमवार को शहर के नगर पालिका कार्यालय से भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, सीहोर विधायक सुदेश राय, नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में पहली बार आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त पर क्षेत्र के सभी धर्मगुरुओं, वृद्धजनों, सामाजिक अध्यक्षों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थित में झंडा फहराया जाएगा। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर उपस्थित रहेंगे। जिसमें नगर पालिका के पश्चात मुख्य रूप से शहर के लीसा टाकीज चौराहा स्थित विधायक कार्यालय में सुबह आठ बजे, वहीं भाजपा जिला कार्यालय में आदि में झंडा फहराया जाएगा। जानकारी के अनुसार पौने नौ बजे शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धाश्रम में भी नपाध्यक्ष श्री राठौर शामिल होंगे।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्री राठौर ने कहा कि पूरा देश आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर तिरंगा मय हो गया है। हर घर तिरंगा अभियानÓ के तहत 15 अगस्त तक देश भर में करोड़ों घरों पर राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। इससे निश्चित रूप से लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार होगा, क्योंकि तिरंगा देश की आन, बान और शान है। इसकी खातिर हमारे वीर प्राण देते हैं। हर घर तिरंगा अभियान हमें उन वीरों की भी याद दिलाएगा, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था। वह पूरी तरह साकार हो गया है। उन्होंने सभी से भारत की आन, बान, शान को पूरे आस्था के साथ घर-घर फहराने की अपील भी की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!