रेहटी आज़ादी के अमृत महत्सव की धूम उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस

*देश में हर तरफ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। भारत को आजादी मिले 75 साल पूरे हो गए हैं। आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। सरकार के हर घर तिरंगा अभियान ने सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व की रौनक को और बढ़ा दिया है। हर तरफ देशभक्ति के गीतों की गूंज है। देशभक्ति के नारे लगाए जा रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हर जगह हर घर लहराता दिख रहा है।
इसी सिलसिले में रेहटी
शासकीय कन्या ऊ मा विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया झंडा वंदन संस्था प्राचार्य smt ममता चौहान ने किया छात्राओं द्वारा गिरते पानी में शाला से बस स्टैंड तक रैली निकाली गई जो नगर परिषद कार्यालय पर पहुँची एवं नगर परिषद में झंडा वंदन के पश्चात स्कूल पहुँचे जहाँ सांस्कृतिक समारोह हुआ समारोह में प्रमुख रूप से संस्था शिक्षक एम एस सोलंकी अनिल भेल आर बी वर्मा उमाशंकर सेन मनोहर साहू कार्यक्रम का संचालन सेवा राम यादव किया। मगलेश पालीवाल परिमल सेमिल अभिलाषा भिंगारे मालनी बिजधावने रेखा अग्रवाल विजेता ठाकुर अनामिका मिश्रा प्रशांत राजपूत राकेश यादव मनोज लोवंशी सहित सभी स्टाफ़ मोज़ुद रहे।


