August 3, 2026

व्राह्मणों ने विरोध प्रदर्शन किया-प्रीतम के खिलाफ ब्राह्मण समाज का आक्रोश, दिए ज्ञापन और फूंका पुतला

0


सीहोर। शुक्रवार को शहर के खजांची लाइन स्थित सर्व ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया था। उसके पश्चात जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा नेता प्रीतम लोधी द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ की अनर्गल टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज द्वारा जिला प्रशासन से शिकायत की और उसके बाद पुतला फूंका। इस मौके पर समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, प्रदीप समाधिया, बब्बल गुरु, सर्व ब्राह्मण हितकारी संस्था के अध्यक्ष मनोहर शर्मा, प्रवीण तिवारी, मनोज दीक्षित मामा, राजेन्द्र शर्मा, दीपक शर्मा, नितिन उपाध्याय,केके रिछारिया, कपिल रजोरिया, राजेश दुबे, दीपक पुरोहित, गणेश तिवारी, रूपेश तिवारी, सुमित शर्मा, आनंद पाठक, मनोज शर्मा आदि शामिल थे।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में ब्राह्मण समाज के द्वारा भाजपा नेता लोधी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा के दो बार से विधायक प्रत्याशी रहे प्रीतम लोधी द्वारा ब्राह्मण व कथावाचकों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में समाज एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ब्राह्मण समाज द्वारा प्रीतम लोधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और भाजपा से निष्कासित करने की मांग की गई।
ब्राह्मण समुदाय को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती के करीबी भाजपा नेता प्रीतम लोधी ने अमर्यादित टिप्पणी करते हुए अशोभनीय बाते कहीं है। ये बातें उन्होंने शिवपुरी जिले के खरैह में आयोजित कार्यक्रम में मंच से संबोधन में कही। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया है। प्रीतम लोधी शिवपुरी में भाजपा के टिकट पर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उधर इस अमर्यादि

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!