August 3, 2026

लगातार हो रही वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

0
e595a2d6-d50d-480a-a357-7157bd3a7bb2

पुलपुलिया, नदीनाले पार नहीं करने की कलेक्टर ने की नागरिकों से अपील

जिले में लगातार बारिश जारी है। नर्मदा का जल स्तर वर्तमान में ख़तरे कि निशान से नीचे है। लेकिन बरगी डैम, तवा डैम, बारना डैम एवं कोलार डैम के गेट खुले है। इन बांधों की गेट खुले होने से शाम तक नर्मदा के जलस्तर में तेज़ी से बढ़ोतरी की संभावना है।

कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने सभी तटवर्ती ग्रामों को अलर्ट एवं एसडीआरएफ़ की टीम शाहगंज, बुदनी, रेहटी, नसरूल्लागंज एवं गोपालपुर में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एनडीआरएफ़ की टीम को आवश्यकता पड़ने पर सीहोर से तत्काल रवाना होने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सभी पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोज़गार सहायक एवं कोटवार अपने ग्रामों में रहने एवं लगातार मुनादी कराने तथा किसी भी जल भराव, पुल पुलिया के ऊपर से पानी गुज़रने या बारिश के कारण अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से यह मार्ग बंद किए गए

लगातार बारिश के कारण पुल-पुलिया, रपटों पर पानी आने के कारण बरखेड़ा हसन से देहरी मार्ग, सीहोर से सतरोनिया सेमरी दांगी, दोराहा मार्ग बंद किया गया है। कलेक्टर श्री ठाकुर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि इन मार्गों से न जाए। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण जिन पुल, पुलियो, रपटों के ऊपर से पानी बह रहा हो, उन्हें पार नहीं करें। उन्होंने नागरिकों से यह भी अपील की है कि बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले तथा उन मार्गों से नहीं जाएं जिन मार्गों की नदी नालों पर बने पुलों पर पानी होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया गया है। आवश्यक होने पर आवागमन के लिए सुरक्षित मार्गों का उपयोग करें।

पुल-पुलिया, नदी-नाले पार नहीं करने की कलेक्टर ने की नागरिकों से अपील

जिले में लगातार बारिश जारी है। नर्मदा का जल स्तर वर्तमान में ख़तरे कि निशान से नीचे है। लेकिन बरगी डैम, तवा डैम, बारना डैम एवं कोलार डैम के गेट खुले है। इन बांधों की गेट खुले होने से शाम तक नर्मदा के जलस्तर में तेज़ी से बढ़ोतरी की संभावना है।

कलेक्टर श्री चंद्र मोहन ठाकुर ने सभी तटवर्ती ग्रामों को अलर्ट एवं एसडीआरएफ़ की टीम शाहगंज, बुदनी, रेहटी, नसरूल्लागंज एवं गोपालपुर में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एनडीआरएफ़ की टीम को आवश्यकता पड़ने पर सीहोर से तत्काल रवाना होने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सभी पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोज़गार सहायक एवं कोटवार अपने ग्रामों में रहने एवं लगातार मुनादी कराने तथा किसी भी जल भराव, पुल पुलिया के ऊपर से पानी गुज़रने या बारिश के कारण अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से यह मार्ग बंद किए गए

लगातार बारिश के कारण पुल-पुलिया, रपटों पर पानी आने के कारण बरखेड़ा हसन से देहरी मार्ग, सीहोर से सतरोनिया सेमरी दांगी, दोराहा मार्ग बंद किया गया है। कलेक्टर श्री ठाकुर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि इन मार्गों से न जाए। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण जिन पुल, पुलियो, रपटों के ऊपर से पानी बह रहा हो, उन्हें पार नहीं करें। उन्होंने नागरिकों से यह भी अपील की है कि बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले तथा उन मार्गों से नहीं जाएं जिन मार्गों की नदी नालों पर बने पुलों पर पानी होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया गया है। आवश्यक होने पर आवागमन के लिए सुरक्षित मार्गों का उपयोग करें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!