August 3, 2026

संकल्प वृद्धाश्रम में मनाया गया वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे, दो दर्जन से अधिक वृद्धों का सम्मानवरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना हम सभी की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी-संचालक राहुल सिंह

0


सीहोर। वरिष्ठ नागरिकों का मान-सम्मान करना समूचे समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। हमारे घरों में जो भी वृद्ध रहते है, उनसे हमें अनुभव और संस्कार मिलते है। वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे, इसे मनाने का उद्देश्य बुजुर्गों के साथ दुव्यवहार रोकना। उनके स्वास्थ्य की चिंता करना, समाज और परिवार में सीनियर सिटीजन की अहमियत लोगों को बताना है। उक्त विचार शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धाश्रम में रविवार की शाम को श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित वृद्धजन सम्मान के दौरान केन्द्र के संचालक राहुल सिंह ने कहे। उन्होंने बताया कि शनिवार को दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था, जिसमें समिति के द्वारा यहां पर जिला अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर और परीक्षण का आयोजन किया गया था। जिसमें यहां पर वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कर मौसम जनित बीमारियों के बारे में सलाह दी गई थी।
उन्होंने कहा कि आमतौर पर वृद्धाश्रम में अपने माता-पिता को रखना अच्छा नहीं माना जाता, लेकिन शहरीकरण के विस्तार व आधुनिक जीवन प्रणाली में अकेलापन को दूर करने के लिए यह जरूरी भी हो गया है। वृद्धाश्रम को आधुनिक जीवन के अनुरूप व्यवस्थित रूप से निर्माण करने की जरूरी है, तभी इसकी प्रासंगिकता रहेगी। भारतीय संस्कृति में गृहस्थ के बाद वानप्रस्थ आश्रम को मानते थे। वृद्धाश्रम को भी उसी दृष्टि से देखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार में बुजुर्गों की सदा आवश्यकता महसूस की जाती है। वरिष्ठजनों की जिम्मेदारी है कि वे अपने अनुभव का लाभ आने वाली पीढ़ी को आशीर्वाद के तौर पर दें। युवाओं की ऊर्जा और वरिष्ठजनों के अनुभव से ही समाज और देश समृद्ध होगा। वृद्धाश्रम में शामिल वृद्धजन एक परिवार की तरह रहते है और यहां पर सेवादार पूरी आस्था के उनकी सेवा करते है। वहीं इस दौरान समाजसेवी राजेश भूरा यादव ने कहा कि आश्रम का संचालन पूरी कर्मठता से यहां पर टीम के द्वारा किया जा रहा है। वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे सहित सभी कार्यक्रमों का आयोजन यहां पर किया जा रहा है। वृद्धजन वटवृक्ष के समान हैं। इनकी छाया में रहने वाले लोग धूप, आंधी एवं अन्य विपत्तियों से बचे रहते हैं। वृद्धजनों के अनुभवों का लाभ समाज को उठाना चाहिए। कार्यक्रम में आश्रम के प्रबंधक राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल थे। सम्मान पाने वालों में लक्की अग्रवाल, शक्ति सिंह राणा, गायत्री सैनी, कृष्णा सोनी, समिति की ओर से कपिल राजोरिया, अंकित अवस्थी, धर्मेन्द्र शर्मा, अमित जैन आदि शामिल थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!