खाती चंद्रवंशीय क्षत्रिय समाज समिति ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
सीहोर। खाती चंद्रवंशीय क्षत्रिय समाज की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर बैठक का आयोजन शहर के चाणक्यपुरी स्थित एक निजी गार्डन में किया गया था। आम सभा की बैठक राम प्रसाद जावरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरूआत भगवान जगदीश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्जवलित कर की गई। कार्यक्रम में समाज के वक्ताओं ने कहा कि समाज सोशल मीडिया के माध्यम से अपने बीच की दूरियों को कम करें और विचार करें कि आज समाज व हम किस स्थिति में हैं। हमारा मुख्य व्यवसाय कृषि है धीरे-धीरे आबादी के हिसाब से हमारी कृषि भूमि बंटती जा रही हैं। जिससे कई लोगों के पास आज परिवार पालन-पोषण कर सके इतनी भी कृषि भूमि नहीं बची है। समाज को इस बात पर विचार व आत्म मंथन करना आवश्यक है। समाज उत्थान में बालिका शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना होगी। जहां तक महिलाओं की भागीदारी सामाजिक कार्यों में नहीं होगी वहां तक हम पुराने रीति-रिवाजों को कम नहीं कर पाएंगे। सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक कर युवाओं को समृद्ध कर आने वाली पीढ़ी के बच्चों का भविष्य उज्जवल किया जाए।
प्रतिभाशाली युवाओं का किया सम्मान
इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के कमलेश वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति के संस्थापक वरिष्ठ समाजजनों को प्रशास्ति पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया। समिति के त्रैवार्षिक चुनाव समिति विधान अनुरूप संपन्न हुए जिसमें रघुनाथ सिंह वर्मा को समिति का अध्यक्ष सर्व वम्मति से घोषित किया गया। आम सभा में समिति का आय-व्यय कार्यकारिणी द्वाा लिए गए निर्णयों सहित समिति विधान में संशोधन का अनुमोदन किया गया। इस मौके पर बडी संख्या में समाजजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर वर्मा तथा आभार लीलाधर देथ्लिया ने किया।

