August 3, 2026

मामा हुए ओर मज़बूत भाजपा शहंशाह हुए ख़ुश

0

वरिष्ठ पत्रकार हरीशफतेहचन्दनी की कलम से सच कहता हूं मध्यप्रदेश की सोशल मीडिया सियासत में भले ही सियासी खिलाड़ी मध्यप्रदेश में सत्ता के नेतृत्व के परिवर्तन की अफवाह फैला रहे हों लेकिन सच तो ये है कि जनता के मामा मुख्यमंत्री अब पहले से भी ज्यादा पॉवरफुल हो गए हैं तमाम अटकलों पर अब पूर्ण विराम लगा दीजिये क्योंकि भाजपा के शहंशाह यानी केंद्रीय गृह मंत्री अमित भाई शाह को मामा की कार्यशैली पसंद आई है और खुद उन्होंने डिनर पर इस पर मुहर लगा दी है यानी एक बार मामा विरोधी गैंग के मंसूबों पर मोटा भाई ने पानी फेर दिया है इसी बीच बारिश के भीषण दौर ने मामा पर लगे कारम डैम के पाप को भी धो दिया है और बारबार कुर्सी से गिराने की कोशिशें फिर नाकाम साबित हुई हैं बात शुरू हुई सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के कदम से और खत्म हुई शानदार प्रबंधन और जनलोकप्रिय छवि के साथ जिसे साथ लेकर मामा शिवराज ने फिर अपने कंधे पर कुर्सी पर विराजने का अमर मैडल जड़वा लिया है शहंशाह के सामने शिवराज का अंदाज़ स्टेट हैंगर पर पूरी कहानी कह रहा था और डिनर पर बनी बात सोशल मीडिया पर चल रहीं अफवाहों पर भी पानी फेर गया, अब क्या बेचारे सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले कल से फिर नई कुर्सी के लिए नई कील ढूंढने में लग जाएंगे और मामा मिशन 2023 मेंबाकी फ़िर लिखेंगे तब जब शहंशाह दिल्ली दरबार से नया शंखनाद करेंगे

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!