सीबीएसई की पूरक परीक्षाएं निर्धारित तिथि एवं समय पर होंगी
सीहोर, 22 अगस्त 2022
कक्षा 10वीं एवं 12वीं सीबीएससी की पूरक परीक्षाएं निर्धारित तिथि एवं समय पर आयोजित की जाएंगी। केंद्रीय विद्यालय सीहोर के प्राचार्य वर्मा ने जानकारी दी कि पूरक परीक्षाएं सीबीएसई द्वारा निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार ही निर्धारित केन्द्रों पर होंगी। निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार दिनांक 23 अगस्त 2022 को परीक्षा आयोजित होगी।
