बकतरा राहत शिविर में ग्रामीणों को दी जा रही सभी सुविधाएं। बीमार व्यक्तियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित पहुंचाया गया अस्पताल

गत दिनो लगातार बारिश के ग्राम सोमलवाड़ा के सभी ग्रामवासियों को राहत शिविर बकतरा में शिफ्ट किया गया है। सोमालवाड़ा के सभी 150 लोगों को राहत शिविर में भोजन दवाएं, पेयजल एवं तैरने की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है।

गत दो दिनों से लगातार बारिश के कारण आई नर्मदा नदी की बाढ़ से अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। शाहगंज के ग्राम चाचमऊ में 5 लोगो को अस्पताल पहुंचाने के लिए सूचना प्राप्त होने पर रेस्क्यू कर ग्राम से सुरक्षित निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
