लाड़ली लक्ष्मी योजना से राधा के परिवार में जन्मी बेटी बोझ नहीं वरदान बनी
प्रदेश में बेटियों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए चलाई जा रही लाड़ली लक्ष्मी योजना से अब बेटिया अपने परिवार पर बोझ नहीं बल्कि वरदान बन गई है। लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू कर प्रदेश सरकार ने गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को उनकी बेटियों की शिक्षा के साथ ही शादी की चिन्ता से भी मुक्त कर दिया है।

सीहोर नगर के शिक्षक कॉलोनी निवासी श्रीमती राधा ने भी अपनी बेटी कनिका का पंजीयन लाडली लक्ष्मी योजना में कराया है। राधा बताती है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना ने गरीब एवं पात्र परिवारों की बेटियों की पढ़ाई लिखाई के साथ उनकी शादी की चिन्ता से भी परिवारों को मुक्त किया है। राधा बताती है कि वे लाड़ली लक्ष्मी योजना की जानकारी अपने नाते-रिश्तेदार एवं अन्य लोगों को भी देकर उन्हें इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही है। लाडली बालिकाओं के लिए यह योजना चलाने के लिए राधा ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद किया है।