प्रसिद्ध गणेश मंदिर के उत्सव की तैयारी देखी विधायक राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष राठौर ने
कवि छोकर सीहोर I सीहोर में गणेश उत्सव के दौरान नगर में स्थित प्रसिद्ध प्रथम पूज्य श्री गणेश जी के मंदिर में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय मेले की तैयारियों का माननीय विधायक सुदेश राय जी, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने जायजा लिया, एवं सारी प्रमुख व्यवस्था देखी साथी भक्तों को कोई परेशानी न हो दर्शन सुगमता से हो बारिश से बचाव के इंतज़ाम हो। इस अवसर नपा सीएमओ संदीप श्रीवास्तव , पार्षद गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


