August 4, 2026

यातायात सुरक्षा सप्ताह के दौरान कार्यक्रम का आयोजन

0

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ो को कम करने के लिए राज्य शासन द्वारा काफी प्रयास किए जा रहे हैं राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार दिनांक 22.08.2022 से 28.08.2022 तक पूरे प्रदेश में ‘सड़क सुरक्षा सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है जिसका प्रमुख उद्देश्य यातायात नियमों के बारे में प्रत्येक आमजन को जागरूक करना है, जिससे हर व्यक्ति यातायात नियमों के प्रति जागरूक हों और उनका पालन करे जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके |

आज दिनांक 24.08.2022 को पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी के निर्देशन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग एवं नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस सीहोर द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। जिसके माध्यम से यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न बैंकों में जाकर बैंक कर्मियों के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा अभियान मनाया , बैंकों में जाकर यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियम संबंधी पंपलेट वितरित किए एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और बैंक कर्मियों को अपने बच्चों एवं परिवार के सदस्यों को भी यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए कहा गया| यातायात पुलिस द्वारा बैंक अधिकारी कर्मचारी एवं बैंक सुरक्षा गार्ड के साथ साथ बैंक आने वाले ग्राहकों को यातायात संकेतों का पालन करने एवं हेलमेट तथा सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने के लिए कहा गया एवं इससे होने वाले फायदों के बारे में बताया एवं नो पार्किंग नियमों का पालन करने और वाहन निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करने के लिए कहा | यातायात पुलिस ने बताया कि वाहन चलाते समय मार्ग में मिलने वाले मुख्य मार्ग विभिन्न चौराहों राहों पर अपनी गति धीमी रहते हैं और सुरक्षित वाहन चलाएं | इस अभियान में यातायात थाने का पुलिस बल उपस्थित रहा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!