भारी-भरकम बिल राशि कम करने के संबंध में सौंपा ज्ञापन
श्यामपुर से सलमान मंसूरी
क्षेत्र की जनता आजकल महंगाई की मार से त्रस्त है ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत मंडल द्वारा बिना रीडिंग लिए मनमर्जी से हजारों के बिल छाप दिए गए हैं विद्युत मंडल से कोई भी कर्मचारी घरों में मीटर की रीडिंग नहीं लेने आते हैं इस संबंध में पूर्व सरपंच कलीम पठान के नेतृत्व में महिलाओं और पुरुषों ने ज्ञापन के माध्यम से विद्युत मंडल के जेई नारायण सिंह यादव को ज्ञापन देकर अवगत कराया इस माह गरीबों की बिजली के बिल ने कमर तोड़ दी एक और मूसलधार बारिश से मजदूरों की मजदूरी नहीं लग रही है ऊपर से बिजली विभाग की मनमर्जी के चलते लोगों के दो दो हजार के बिल आ रहा है इस बात को लेकर दोराहा ग्राम पंचायत और आसपास के क्षेत्र की जनता ने ज्ञापन सौंपा ग्रामीणों को कहना है कि बिलों में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा

