August 3, 2026

माता रानी सती दादी के दरबार को फूलों से सजाया अग्रवाल धर्मशाला में आस्था के साथ भादो महोत्सव मनाया गया

0


सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा के तत्वाधान और अग्रवाल महिला मंडल के सहयोग से शहर के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला भवन में शनिवार को अमावस्या के पावन अवसर पर भादो महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर इंदौर के प्रसिद्ध भजन मंडल के द्वारा दादी के जीवन की गाथा को भजनों की प्रस्तुति के द्वारा विस्तार से बताया गया। वहीं माता रानी सती दादी के दरबार को फूला से सजाया गया था और आदि चौपाई व भजनों की प्रस्तुति दी और दादी भक्त भावविभोर होकर नाचनेे लगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजू अजय अग्रवाल और अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने बताया कि भादो अमावस्या पर होने वाले मंडल पाठ शुरूआत की गई। इस मौके रानी सती दादी की भव्य आरती के अलावा भोग लगाने के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि श्री रानी सती का महान मंदिर राजस्थान के झुंझुनू जिले में है, अग्रवाल समाज की कुलदेवी है। जिनको संपूर्ण अग्रवाल आस्था से पूजा अर्चना करता है। इनका मंदिर 400 साल पुराना है और बहुत ही भव्य और नयनाभिराम है। इस मंदिर की कलाकृति अनुपम चित्रकारी इस मंदिर में 4 चांद लगा देती है। भादो अमावस्या के दिन एक विशेष उत्सव इस मंदिर में आयोजित किया जाता है। इस दिन मंदिर दादी रानी सती के भक्तो से पूरा भर जाता है। दुनिया के हर कोने से दादी भक्त अपने सिर को दादी के चरणों में झुकाने और उनकी महिमा में दूर दूर से आते है। मान्यता है की रानी सती मां दुर्गा का अवतार है और रानी सती भक्त अपने अपने घरो में रानी सती मैया की पूजा करते है। शनिवार को दोपहर ढाई बजे रानी सती दादी का विशेष श्रृंगार किया गया और उसके पश्चात यहां पर मौजूद बड़ी संख्या में महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ ही यहां पर मौजूद इंदौर के मंडल की टीम के द्वारा दादी के प्रसंग का श्रवण किया। शाम को यहां पर महा आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया। इस मौके पर महासभा के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!