आई टी आई निज़ी हाथो में देने का विऱोध
नसरुल्लागंज जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम चकल्दी मे एकलव्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई चकल्दी को निजी संस्था को देने से रोकने के संबंध में छात्र-छात्राओं द्वारा एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल महोदय एवं मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को नसरुल्लागंज नायब तहसीलदार शक्ति सिंह राजपूत को सौंपा गया। आईटीआई वर्ष 2013 से चकल्दी में संचालित है । जिसमें मध्य प्रदेश के कई आदिवासी जिलों के छात्र-छात्राएं ट्रेनिंग ले रहे हैं । इस संस्था में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के गरीब बच्चे में छात्रावास सुविधा सहित प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना भविष्य बनाते हैं। वर्तमान में नवीन सत्र से शासन आईटीआई को निजी संस्था को सौंपने जा रहा है । निजी संस्था में संचालित करेगी तो उसकी शुल्क ₹70000 होगी जो गरीब बच्चे देने में असमर्थ होगे । इसी को लेकर ज्ञापन दिया गया । मुख्य रूप से ज्ञापन देने वाले जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र.15 विजेन्द्र उईके ,एवं अखिल भारतीय क्रांतिकारी युवा संगठन ,भीम आर्मी, आर जीपीआरएस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, आदिवासी छात्र संगठन के माध्यम से ज्ञापन दिया गया ।

