August 3, 2026

17 सितम्बर से शत-प्रतिशत हितग्राहियों को लाभन्वित करने का अभियान चलाया जाएगा5 सितंबर से 15 सितम्बर तक होगा हर गांव, हर वार्ड का सर्वे

0


पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने सभी पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रां में लगेंगे शिविर

राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों की जिन्दगी को बेहतर बनाने के लिए। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत हितग्राहियों को लाभविन्त किये जाने के लिए जिले में 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री चन्द्र मोहन ठाकुर ने जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर जिले के सभी अधिकारियों को विस्तार से जानकारी देते हुए ग्राम स्तर, कलस्टर स्तर तथा जनपद स्तर पर समिति गठित करने के निर्देश दिए गये है।

इस अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर दो शिविर लगाए जाएंगे। जो व्यक्ति पात्र हैं और योजना से नहीं जुड़े हैं, उन्हें त्वरित रूप से प्रथम शिविर में मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा। जिन प्रकरणों में शिविर स्थल पर निराकरण संभव नही है, उन्हें विचार उपरांत दूसरे शिविर में निराकृत किया जाएगा और संबंधित व्यक्ति को निर्णय के संबंध में जानकारी दी जाएगी। गरीब कल्याण-किसान कल्याण और आम आदमी की बेहतरी के लिए चलाया जाने वाले इस अभियान के तहत पात्र व्यक्ति को वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
हर गांव हर वार्ड का होगा सर्वे
जिले में कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की हितग्राही मूलक योजना एवं अन्य योजनाओं का लाभ पाने से वंचित न रहे इसके लिए 05 सितम्बर से 15 सितम्बर तक हर गांव हर वार्ड का घर घर जाकर सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे से ऐसे पात्र व्यक्ति जिन्हे किसी हितग्राही मूलक योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें पंचायत स्तर पर आयोजित शिविर में लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर श्री ठाकुर ने सर्वे के लिए शीघ्र ही दल गठित करने तथा ग्राम स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
पंचायत एवं वार्ड स्तर पर लगेंगे शिविर
अभियान के तहत 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2022 तक प्रत्येक पंचायत एवं नगरीय क्षेत्रों मे वार्ड स्तर पर दो शिविर आयाजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री ठाकुर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ को पंचायत, कलस्टर एवं जनपद स्तर पर समिति गठित कर इस अभियान के सर्वे एवं शिविरों के आयाजन का कैलेण्डर बनाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री हर्ष सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री बृजेष सक्सेना सहित सभी विभागो के जिलाधिकारी एवं जनपद एवं तसहील के अधिकारी कर्मचारी वीसी के माध्यम से जुड़े

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!