August 3, 2026

रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का चयन

0


सीहोर। शहर के मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में कराटे सहित अन्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले केन्द्रीय विद्यालय के दो विद्यार्थियों का गुरुवार से होने वाले तीन दिवसीय रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए दो विद्यार्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के कोच लखन ठाकुर ने दोनों ही खिलाड़ियों को रवाना किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि त्रबंयक ठाकुर और आकांशा शाक्य दोनों ही विद्यार्थी शहर के केन्द्रीय विद्यालय में अध्ययनरत है। इनके शानदार प्रदर्शन के कारण आगामी गुरुवार से होने वाली रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन हुआ है। खिलाड़ी त्रबंयक ठाकुर ग्वालियर और आकांशा शाक्य का भोपाल के लिए किया गया है। गुरुवार से होने वाली इस प्रतियोगिता में रीजनल खेल प्रतियोगिता में दोनों ही खिलाड़ी केन्द्रीय विद्यालय की ओर से खेलेंगे। विद्यालय के प्राचार्य जीवन वर्मा, स्कूल के शिक्षक राव सर सहित अन्य ने दोनों खिलाड़ियों के चयन पर बधाई दी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!