भजन-संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
सीहोर। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र एवं वृद्धाश्रम में राष्ट्रीय खेल दिवस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर संगीतका संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने भजन-संगीत प्रतियोगिता के दौरान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए केन्द्र के संचालक राहुल सिंह ने बताया कि इन दिनों खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गुरुवार को हितग्राहियों के द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं बुधवार को भगवान श्री गणेश के उत्सव पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा भजन-संगीत की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस दौरान विशेष अतिथि संगीत की विद्या में माहिर मांगीलाल ठाकुर ने बताया कि वह करीब 35 सालों से संगीत और गीत सहित अन्य विधाओं के बारे में प्रशिक्षण दे रहे है। महाविद्यालय के सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं के बल पर हमारे शहर का नाम राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पहचान अपने शहर को दी है। संगीत वह कला है जो स्वच्छ दिमाग से उत्पन्न होती है। दिमाग को चुस्त रखने के लिए निश्चित समय पर विश्राम के साथ मनोरंजन भी मानसिक स्वस्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि आधुनिक जीवनशैली में मानसिक दबाव से दिमाग पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। इसके परिणामस्वरूप हम खुद में एकाकी महसूस कर मानसिक रोगों के गिरफ्त में आते जा रहे हैं। दिमाग को चुस्त रखने के लिए निश्चित समय पर विश्राम के साथ मनोरंजन भी मानसिक स्वस्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। बढ़ती आयु का दबाव हो या किशोरावस्था का प्रतिबल, प्रत्येक प्रकार की चिंता को कम करके संगीत मस्तिष्क में कंपन कर शांति प्रदान करता है। संगीत एक तरह से आपके जीवन को स्वयं बनाने के लिए ऊर्जा का कार्य करता है। कार्यक्रम के दौरान यहां पर मौजूद अतिथि सोहनी शर्मा ने प्रतियोगिता में विजेता मनीषा वर्मा, उपविजेता भूवि शर्मा एवं अगस्त्य गुप्ता ने सर्वोत्तम पुरुस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर संगत में शामिल तबला वादक मोहित ठाकुर, तबला वादक श्रीयांश वर्मा, गायक अंजली सोनी, सुनील सेंधव एवं दिव्यांशु पाटीदार। आयोजन में शामिल ममता शर्मा, कपिल राजोरिया, अमित जैन, दिपाली जैन एवं ललिता राजोरिया शामिल थे। वहीं प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण के बाद श्रद्धा भक्ति सेवा समिति की ओर से धर्मेश यादव ने आभार व्यक्त किया।
