August 3, 2026

राजस्व संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें राजस्व अधिकारी-कलेक्टर ठाकुर

0

योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें और शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करें-कलेक्टर ठाकुर

राजस्व अधिकारियों की बैठक कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री ठाकुर ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन , भू राजस्व , स्वामित्व योजना, धारणाधिकार , मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना , किसान सत्यापन सहित अनेक हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

कलेक्टर ठाकुर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों के काम समय पर किए जाएं और उनकी शिकायतों का जल्द निराकरण किया जाए। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरणों के मामले में निर्धारित समय अवधि में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम तहसीलदार से कहा कि वह अपने अनुभाग में राजस्व के कामकाज की नियमित समीक्षा के साथ ही जन कल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करें ताकि हर एक पात्र व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

कलेक्टर ठाकुर ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न वितरण सहित लोगों के कल्याण और सामाजिक सरोकार से जुड़ी योजनाओं की अपने अनुभाग एवं तहसील स्तर पर मॉनिटरिंग करें और प्राप्त आवेदनों और शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए पात्र व्यक्तियों को यथाशीघ्र लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

राजस्व वसूली

भू राजस्व की वसूली की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ठाकुर ने कहा कि वसूली के कार्य में तेजी लाई जाए । बैठक में जानकारी दी गई कि 01 अप्रैल से अभी तक कुल 5 करोड़ 66 लाख 19 हजार 306 रूपये की राजस्व वसूली की गई है। इसी तरह खनिज से 5 करोड़ 32 लाख 62 हजार 938 की राजस्व प्राप्ति हुई है।

नामांतरण बंटवारा सीमांकन

जिले में नामांतरण बंटवारा के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ठाकुर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांतरण , बंटवारा , सीमांकन के प्रकरण का समय सीमा में निराकरण करें। बैठक में जानकारी दी गई कि 01 अप्रैल से अभी तक जिले में नामांतरण के कुल 6902 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार बंटवारा के 1337 प्रकरण तथा नामांकन के 2016 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

पीएम किसान-सीएम किसान योजना

पीएम किसान योजना के तहत लैंड रिकॉर्ड से लिंक प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है लैंड रिकार्ड से लिंक करने के जो प्रकरण रह गये है उन्हें षीघ्र कर लिया जाए। बैठक में बताया गया कि 39382 प्रकरणों में से 30541 का लिंककिंग की जा चुकी है। शेष बचे 8841 प्रकरणों को शीघ्र लिंक किया जाए। इसी तरह मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत जिले में कुल 166783 लक्ष्य के विरुद्ध 165876 का सत्यापित किए जा चुके हैं। शेष बचे 907 प्रकरणों का शीघ्र ही निराकरण करने के निर्देश दिए गये।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!