August 4, 2026

-विधायक सुदेश राय की उपस्थित में पांच सीसी रोड का नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया भूमि पूजन

0


बाजार में पैदल चलकर व्यापारियों की समस्याओं का किया निदान
सीहोर। शहर में विकास का कार्य तेजी से चल रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक सुदेश राय के मार्गदर्शन में शहर में अनेक विकास कार्य का भूमि पूजन किया जा चुका है। इस कड़ी में शुक्रवार नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और बड़ी संख्या में पार्षदों ने शहर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में लाखों की लागत से निर्माण होने वाली पांच सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया और नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने अपने पार्षदों के साथ नगर में निकाली जाने वाली झांकियों के मार्ग का भी निरीक्षण किया। अनंत चतुर्दशी होने के कारण बाजार में चहल-पहल थी। उन्होंने व्यापारियों के मध्य पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया। शुक्रवार को भी शहर के अनेक स्थानों पर विधायक सुदेश राय की उपस्थित में नगर पालिका के अध्यक्ष श्री राठौर ने भूमि पूजन किया। इस मौके पर विधायक श्री राय ने संबोधित करते हुए कहा कि शहर को पूरी तरह विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विपिन शास्ता, प्रदीप बिजोरिया, कमलेश राठौर, वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद मुस्तफा अंजूम, विजेन्द्र परमार और राहुल राय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल थे।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर और विधायक सुदेश राय के द्वारा शहर को स्मार्ट सिटी कराए जाने के प्रयास सफल हो रहे है। शहरवासियों को पिछले दिनों हुई बारिश से शहर की अनेक बदहाल सड़कों से निजात मिल रही है। पिछले एक सप्ताह में नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने विधायक श्री राय के मार्ग दर्शन में करोड़ों रुपए के कार्य किए है। शुक्रवार को शहर चंद्रशेखर मार्ग पर 12 लाख रुपए की अधिक निर्माण होने वाली सीसी सड़क के अलावा बेकरी तक जाने वाली 11 लाख से अधिक लागत वाली सीसी रोड का भूमि पूजन किया, वहीं इसके अलावा सब्जी मंडी परिसर में भी सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया और इसके पश्चात गाड़ी अड्डा स्थित 60 लाख से अधिक की सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
शहर के विकास का संकल्प
इस मौके पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि वह राजनीति में आए ही शहर के विकास के मकसद से है और शहर का विकास उनका संकल्प है। इसके लिए नगर पालिका के सभी पार्षद पूरी एकजुटता से विकास कार्य में लगे हुए है, शहर के विकास में सभी के सहयोग की आवश्यकता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!