August 5, 2026

नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर की पहल के बाद झिलमिलाती झांकियों से जीवंत हो उठी सीहोर की परंपरा, अखाड़ों ने दिखाए करतब

0


सीहोर। अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर परंपरागत रूप से निकलने वाली झांकियों का कारवां देर रात्रि से सड़कों पर निकलना शुरू हुआ, जहां एक-एक कर सभी झांकियां निकलने लगी। अखाड़ों के साथ निकल रही इन झांकियों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग शहर के मेन रोड पर पहुंचे थे, जहां लोग अपनी व्यवस्थाओं के साथ सड़क किनारे झांकियों को निहारने के लिए परिवार के साथ बैठे नजर आए। लंबे वक्त के बाद शहर का यह नजारा देख हर कोई खुश नजर आ रहा था। नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर की पहल के कारण इस वर्ष एक दर्जन अखाड़ों के कलाकारों ने अपने करतब दिखाए और वहीं अनेक झिलमिलाती झांकियों से एक बार फिर से सीहोर की वर्षों पुरानी परंपरा जीवंत हो उठी।
शहर के लीसा टाकिज पर नगर पालिका द्वारा भव्य मंच बनाया गया था, जहां पर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री राठौर सहित सभी पार्षदों और क्षेत्रवासियों ने झांकियों के साथ चल रहे अखाड़ों के उस्तादों को मंच पर बुलाकर सम्मान के साथ आर्थिक रूप से पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष श्री राठौर ने पुरस्कार के रूप में झांकियों का निर्माण करने वाले और अखाडों को नगद राशि प्रदान की। नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर की घोषणा और उत्साहवर्धन का नतीजा था कि कई सालों बाद शहर में अनंत चतुर्दशी का माहौल था।
झिलमिलाती झांकियां अलग-अलग मिलो से निकलकर नगर भ्रमण के लिए सड़कों पर उतरी। वहीं इससे पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। हर साल की तरह इस बार भी सड़क के दोनों ओर खेल खिलौनों से सजी दुकानें, और खाद्य सामग्री के स्टाल नजर आ रहे थे। दूर-दूर से आए लोग सड़क किनारे अपनी-अपनी जगह पर जमे हुए झांकियों को निहार रहे थे। वहीं झांकियों के साथ अखाड़े भी अपना करतब दिखा रहे थे। कोरोना काल के बाद भव्य रूप से निकाली गई झांकियों ने एक बार फिर सीहोर की परंपरा को जीवंत कर दिया और इंदौर की तर्ज पर झांकियों का कारंवा सड़क पर नजर आया। इस मौके पर सभी क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर की पहल का स्वागत किया।
मंच से किया सर्वश्रेष्ठ झांकियों को पुरस्कृति
इस मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री राठौर ने अनंत चतुर्दशी पर निकाली गई सर्वश्रेष्ठ झांकियों में सर्व प्रथम पुरस्कार विठलेश सेवा समिति को दिया और मंच से समिति के समीर शुक्ला, मनोज दीक्षित मामा, आशीष वर्मा, विनय मिश्रा, दीपक मिश्रा, आकाश शर्मा, शुभम यादव, सौभाग्य मिश्रा आदि का सम्मान किया, इसके पश्चात दूसरे स्थान पर आदर्श नव युवक मंडल और तीसरे स्थान पर सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति को दिया। इसके अलावा सभी झांकियों को भी क्रम अनुसार पुरस्कार वितरण किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!