आज से खेली जाएगी इंटर स्कूल प्रतियोगिता
सीहोर। नन्हे खिलाड़ियों को मंच देने के साथ उनकी बारीकियों को दूर करने के लिए शहर के चर्च मैदान पर बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगिता की सफलता के बाद अब शनिवार से जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग ले रही हैं प्रतियोगिता में प्रतिदिन खिलाड़ी कड़ा परिश्रम करते हुए अभ्यास कर रहे हैं इस टूर्नामेंट से जो श्रेष्ठ खिलाड़ी हैं हम उनका चयनित कर आने वाली शिक्षा विभाग की प्रतियोगिता के अंदर उन खिलाड़ियों को मौका देंगे साथ ही प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाड़ियों का एक कोचिंग शिविर को आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़े स्तर के कोच कोचिंग करेंगे। फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को शाम को साढ़े चार बजे किया जाएगा इस प्रतियोगिता का प्रथम मैच एक्सपोर्ट वर्सेस सेंट मैरी के बीच खेला जाएगा दूसरा मैच जिओ वॉइस क्यूट चिल्ड्रन अंडर फोर्टीन ग्रुप के बीच यह मैच खेला जाएगा इस प्रतियोगिता में श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर शिक्षा विभाग खेल प्रतियोगिता में जिले की टीम में सम्मिलित किया जाएगा यह जानकारी शिक्षा विभाग के पीटीआई अत्ताउल्लाह खान द्वारा इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे प्रतियोगिता चर्च ग्राउंड स्टेडियम पर आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को यहां पर जारी शिविर के दौरान अभ्यास भी कराया जाएगा।
