August 4, 2026

आईईएस पब्लिक स्कूल में इंवेस्टिटूयर सेरेमनी का आयोजनआईईएस पब्लिक स्कूल में छात्रो का सपथ ग्रहण समारोह संपन्न

0


सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल सीहोर में छात्रो का सपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। स्कूल द्वारा आयोजित इंवेस्टिटुयर सेरेमनी का आयोजन आईईएस कैम्पस में किया गया। समारोह की मुख्य आतिथि चंद्र मोहन ठाकुर (आईएएस) कलेक्टर एवं डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट एवं इंजीनियर बीएस यादव, चांसलर आईईएस यूनिवर्सिटी द्वारा दीप प्रजावलन किया गया तदुपरान्त छात्रो द्वारा आकर्षक सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गयी।
इंवेस्टिटुयर सेरेमनी के आरंभ में चांसलर इंजीनियर बीएस यादव आईईएस यूनिवर्सिटी ने स्वागत भाषण दिया उन्होंने छात्रो को उन सभी बाधाओं और चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया के नेतृत्व एक शीर्षक या एक पदनाम के बारे में नहीं है यह प्रभाव, और प्रेरणा के बारे में है। समारोह की मुख्य आतिथि श्री ठाकुर (आईएएस) कलेक्टर ने छात्रों में नेतृत्व कौशल का निर्माण करने और एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए करुणा पैदा करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होने छात्रों को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जीवन की बाधाओं को पार कर वास्तविक जीवन में ज्ञान को आत्मसात करने का आह्वान किया।
इंवेस्टिटुयर सेरेमनी एक महत्वपूर्ण अवसर होता है, जिसमें सभी युवा छात्र पूरी लगन के साथ नेतृत्व और जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार रहते हैं। स्कूल के अनुभवी शिक्षकों के एक पैनल द्वारा सभी छात्रो में से सच्चे नेतृत्व एवं पूरी लगन के साथ जिम्मेदारियों को निभाने वाले छात्रो का चयन किया गया। जिनमे स्कूल कैप्टन हिमानी वर्मा, स्कूल वाइस कैप्टन सार्थक माहेश्वरी, साथ ही चारो ग्रुप के कप्तान, वाइस कप्तान, सीनियर पर्फेक्ट एवं जूनियर पर्फेक्ट का चयन कर सपथ ग्रहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
सेरेमनी के अंत में प्रोफेसर मनीषा कवाथेकर ग्रुप डाइरेक्टर आईईएस पब्लिक स्कूल ने सभी आतिथिओ एवं अभिववकों का आभार व्यक्त किया। सभी अभिभावकों के लिए यह गर्व का क्षण था कि उनके बच्चों को नेताओं के रूप में एक नई यात्रा की शुरुआत करते हुए बड़ी जिम्मेदारियों के साथ निवेश किया जा रहा है

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!