August 4, 2026

खाद बीज संकट, निराकरण की मांग मुख्यमंत्री के नाम दिया गया ज्ञापन

0

सीहोर। बोनी के लिए कृषकों को खाद बीज नही मिलने से संकट का सामना करना पड़ रहा है। खाद के लिए कृषकों कि लम्बी-लम्बी लाईन लग रही है। पार्यप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग लेकर लेकर सोमवार को गौरव सन्नी महाजन मित्र मंडली के द्वारा तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है।

गौरव सन्नी महाजन ने कहा की पूर्व वर्ष में भी खादय कि समस्या हुई थी, अधिकतर मण्डी में वहां पर रैक लगती है सीहोर में भी रैक पाइण्ड पर कंपनी विपणन संघ के माध्यम से खाद्य उपलब्ध करवाने कि व्यवस्था की जानी चाहिए मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल द्वारा भारी भरकम बिल दिये जा रहे है. गलत बिलों को जबरदस्ती जमा करवाया जा रहा है, उपभोक्ताओं के साथ बिजली विभाग द्वारा डकैती की जा गई है। उपभोक्तओं से अतिरिक्त बसूल की गई राशि को उनको वापिस किया जाए। दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। अत्याधिक वर्षा के कारण फसल का भारी नुकसान हुआ है जिसका पात्र किसानों को अतिशीघ्र राहत राशि वितरण करवाई जाए। मैटरनिटी वार्ड में गर्भवती महिलाओं को बैड भी अस्पताल मे प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं शीघ्र अतिशीघ्र अस्पताल में मरीजों कि बैंड कि संख्या बड़ाई जाने की मांग की गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!