बुदनी पुलिस ने की स्कूल बसों की चैकिंग ..30 वाहनों पर की चालानी कार्यवाही …15000 रूपये के काटे चालान …
कमलेश पांचाल बुदनी- दुर्घटनाओं को रोकने के उददेश्य से पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन पर बुदनी थाने के सामने नगर निरीक्षक विकास खींची व स्टाप द्वारा आज बुधवार सुबह स्कूल वाहनों की सघनता से चैकिंग की… इस दौरान वाहनों में संख्या से अधिक बच्चे पाये गये.. वहीं चालक , परिचालक बिना यूनिफार्म के दिखाई दिए….वहीं अन्य कमियां भी पाई गई… जिस पर 20 स्कूल बस एवं 10 स्कूल वैन पर चालानी कार्यवाही की गई… इस दौरान पुलिस द्वारा बच्चे परेशान न हो ये देखते हुये बसों को पहले स्कूल के लिए रवाना किया गया… बाद में चालानी कार्यवाही करते हुये 15000 रुपए की चालानी कार्यवाही की एवम बस संचालकों को समझाइश दी ….इस दौरान नगर निरीक्षक विकास खींची ने बताया कि ये लगातार की जायेगी .

