August 3, 2026

रेहटी में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक दो बूंद

0
IMG-20260628-WA0019

रेहटी, 28 जून। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र पटेल द्वारा बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर किया गया।

 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पटेल ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत को बनाए रखने के लिए प्रत्येक पांच वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अभियान के दौरान पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से प्रभावित न हो।

 

संस्था प्रभारी डॉ. अश्विनी दायमा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के सभी पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी बच्चों को दवा पिलाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन में जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है।

 

कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धिदार्थी पिल्लई, सेक्टर सुपरवाइजर संजय जैन, कोल्ड चेन प्रभारी अजय सागर, फार्मासिस्ट सुरेश पवार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!