नपाध्यक्ष बने प्रिंस,मुराद पूरी हुई तो यामीन ने चड़ाई चादर दुल्ह बादशाह दरगाह कमेटी ने सौपा नपाध्यक्ष को ज्ञापन
सीहोर। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के मुख्य अतिथिय में दुल्हाबादशाह दरगाह परिसर में मुस्लिम त्योहार कमेटी और दुल्हाबादशाह दरगाह कमेटी के द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नपाध्यक्ष बने प्रिंस,मुराद पूरी होने पर अल्पसंख्यक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता यामीन बिजली के द्वारा नपाध्यक्ष पार्षदों के साथ दुल्हबादशाह दरगाह पर चादर चड़ाई गई। दरगाह परिसर में विभिन्न निर्माण कार्यो को लेकर मुस्लिम त्योहार कमेटी एवं दुल्हाबादशाह दरगाह कमेटी अध्यक्ष रिजवान पठान और मानव अधिकार मंच प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान के द्वारा नपाध्यक्ष को ज्ञापन सौपा गया।

कार्यक्रम आयोजक भाजपा कार्यकर्ता यामीन मुस्लिम त्योहार कमेटी एवं दुल्हाबादशाह दरगाह कमेटी अध्यक्ष रिजवान पठान और मानव अधिकार मंच प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान, समाजसेवी सेवा यादव ने मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर, पार्षद अजयपाल सिंह राजपूत, पार्षद कमलेश राठौर, पार्षद राजेश मांझी, पार्षद हसीन कुरैशी का पगड़ी बांधकर पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया। मानव अधिकार मंच प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान के विशेष संचालन में रिजवान पठान, यामीन बिजली, महफूज बंटी, अकरम कुरैशी,सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। नपाध्यक्ष पिं्रस राठौर ने अपने संबोधन में कहा की भारतीय जनता पार्टी मजहब धर्म देखकर योजनाएं नही बनाती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सबका साथ सबका विकास संकल्प के साथ जनता की सेवा कर रहे है यही संकल्प हमारा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक गण मौजूद रहे।