August 4, 2026

आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा नवरात्रि का पर्व

0


सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी छावनी दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में नवरात्रि का पावन पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उत्साह को लेकर शहर के खजांची लाइन स्थित ब्राह्मण धर्मशाला भवन में एक विशेष बैठक आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान गत वर्ष की आय-व्यय के हिसाब के बाद आगामी दिनों में नवरात्रि का पर्व उत्साह के साथ मनाए जाने के बारे में विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक ओम प्रकाश रोहिला की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान पूर्व अध्यक्ष तुषार सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें छावनी दुर्गा उत्सव समिति का अध्यक्ष आदि शर्मा को मनोनित किया गया है। इसके अलावा संरक्षक मंडल में वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, राजीव गुजराती, राजकुमार जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल अरोरा, द्वारका दास अग्रवाल, राज मुन्ना भरतीय, अमर सिंह नाथ, बब्ल गुरु आदि को मनोनित किया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!