August 4, 2026

डायल 100 ने बालक को परिजन से मिलाया

0

सीहोर पुलिस थाना रेहटी के अंतर्गत बस स्टैंड पर मिले 5 वर्षीय बालक को डायल-112/100 ने परिजन से मिलाया
जिला सीहोर के थाना रेहटी के अंतर्गत बस स्टैंड पर 05 वर्षीय बालक मिला था जो घर का रास्ता भटक गया था । स्थानीय लोगों द्वारा बालक को अकेले घूमते हुए देखे जाने पर पुलिस सहायता के लिए सूचना पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 में दिनाँक 16-09-2022 को दी । सूचना प्राप्ति पर तत्काल सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया ।

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बच्चे को संरक्षण मे लेकर जानकारी लेने पर बच्चे द्वारा गाँव का नाम बताया गया। बच्चे को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़.आर.वी वाहन से नसरुल्लागंज रोड पर सतराना गाँव लेकर पहुँचे। जहाँ बच्चे कान्हा पिता जितेंद्र के परिजन मिले जिन्हे बच्चे द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!