August 4, 2026

व्यास गद्दी से कथा वाचक ने बताया पौधारोपण का महत्वपितरों की स्मृति में करें पौधरोपण, तभी होगा प्रकृति का श्रृंगार-पंडित अरन्दि व्यास

0


सीहोर। पितरों को तर्पण के साथ ही हमें अपने मन की बुराइयों को भी त्याना चाहिए। साथ ही पितृ स्मृति में एक वृक्ष का रोपण भी किया जाना चाहिए। तभी यह प्रकृति सुंदर रहेगी। मानव स्वस्थ रहेगा। प्रकृति का श्रृंगार होगा। कोरोना काल में महामारी ने हमें आक्सीजन की कमी और पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया है। उक्त विचार शहर के कस्बा स्थित श्रीराम मंदिर में जारी कथा में वाचक पंडित अरविन्द व्यास ने कही। देर रात्रि को भागवत कथा के समापन के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। मुख्य यजमान मुकेश श्यामलाल राय, सुशील चौकसे, आलेखराज राठौर ने बताया कि सात दिवसीय भागवत कथा के अंतिम दिन कथा वाचक श्री व्यास के द्वारा क्षेत्रवासियों से पौधा रोपण की अपील की। इन दिनों श्रद्धा चल रहे है। पित्तरों की स्मृति में पौधा रोपण से कल्याण होता है। इस मौके पर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, बजरंग दल की ओर से सुनील शर्मा, पंडित मोहित व्यास सहित अन्य ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!