प्रशिक्षण प्राप्त करने के वाले प्रशिक्षार्थियों को कलेक्टर ने प्रदान किए प्रमाण-पत्र आईटीआई में दीक्षान्त समारोह आयोजित.
जिले के पांच आईटीआई टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर किया सम्मानित

सीहोर,20 सितम्बर,2022
शासकीय आईटीआई सीहोर में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का जिला स्तरीय दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इसमें जिले के शासकीय आईटीआई के टॉपर्स एवं अन्य ट्रेड्स के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर द्वारा प्रशस्ति पत्र, एनटीसी, एसटीसी एवं अंकसूची प्रदान की गई। भोपाल में आयोजित राज्य स्तर आईटीआई दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए संबोधन का सीधा प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर दिखाया गया।
कलेक्टर ठाकुर ने आईटीआई से प्रशिक्षण उपरान्त प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यहॉं प्राप्त किए गए हुनर से वे स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते हैं अथवसंस्थानों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। कलेक्टर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिमाह रोजगार दिवस के अवसर पर सभी जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। जिसमें अनेक कम्पनियों, उद्योगों द्वारा अपने संस्थानों के लिए युवाओं का चयन किया जाता है। प्रशिक्षण उपरान्त युवक-युवतियों के लिए रोजगार-स्वरोजगार मेले भी रोजगार पाने का एक अच्छा माध्यम हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के आरंभ में आईटीआई के प्राचार्य श्री पीएस उइके ने आईटीआई में संचालित प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी श्री संजय जोशी, जिला रोजगार अधिकारी श्री श्याम धुर्वे तथा उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक श्री मनीष अलावा उपस्थित थे।
यह है जिले के आईटीआई टापर्सकलेक्टर चन्द्र मोह ठाकुर द्वारा जिले की पांचों आईटीआई के टापर्स को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। टॉपर्स में सीहोर आईटीआई के श्री अंकित पंवार 96 प्रतिशत, बुधनी आईटीआई के दिव्यांश चौहान 91 प्रतिशत, चकल्दी आईटीआई के सूरज व्यापारी 90 प्रतिशत, नसरूल्लागंज आईटीआई के नीलेश पर्तें 89 प्रतिशत तथा शाहगंज आईटीआई के राहुल मालवीय 89 प्रतिशत को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

