August 5, 2026

भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन अमृत महोत्सव कार्यक्रम में 75 वर्ष आयु पूर्ण होने वाले साथियों का सम्मान

0


सीहोर। भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन सीहोर के सदस्यो ने राजधानी भोपाल की शाखा मे आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम मे भाग लिया कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे विभिन्न स्थानो से स्टेट बैंक के पेंशनर ने भाग लिया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम मे 75 वर्ष या अधिक की आयु पूर्ण होने पर साथियो को सम्मानित किया गया। जिसमे एसोसिएशन की सीहोर इकाई के रामलाल कारपेंटर का भी सम्मान किया गया। रामलाल कारपेंटेर दिव्यांग होने के कारण चल फिर नही सकते अत: उनके स्थान पर सीहोर इकाई के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल और अन्य सदस्यो ने सम्मान ग्रहण किया। जानकारी देते हुए जिला ईकाई के अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम मे आगे भी सुखद जीवन जीने की कला पर प्रेरणा मिली। आजकाल के डिजिटल फ्राड से किस प्रकार बचाव सम्भव है इस पर भारतीय स्टेट बैंक के आईटी विभाग ने प्रेजेंटेशन देकर फ्राड से बचाव के सावधानियो को विस्तार से बताया। कार्यक्रम मे पेंशनर्स यूनियन के जीके गांधी ने पेंशनर्स साथियो की जिज्ञासाओ के संतोषजनक जवाब प्रस्तुत किये व उनकी समास्याओ के समाधान भी बताये। इस मौके पर सचिव आरएस वर्मा, उपाध्यक्ष ब्रजेश पालीवाल, ब्रजेश शर्मा, सतीश डावरे, महेश तिवारी, कैलाश रैकवार हरी शर्मा आरएल गुप्ता, श्री दीक्षित, एसपी शर्मा आदि शामिल थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!