August 4, 2026

मुख्यमंत्री प्रदेश की 22 औद्योगिक संरचनाओं का करेंगे भूमि-पूजन और लोकार्पण

0
img_5062

बुदनी में 29 सितम्बर को आयोजित होगा राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम

मुख्यमंत्री बुधनी के टॉय कलस्टर सहित 9 जिलों के 13 औद्योगिक क्लस्टर और 2 औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन करेंगे

सीहोर,21 सितम्बर 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 29 सितम्बर को प्रदेश की 4828 करोड़ के निवेश वाली 22 औद्योगिक संरचनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। इन औद्योगिक संस्थाओं में 42 हजार युवाओं को सीधे रोजगार मिलेगा। सीहोर जिले के बुदनी में होने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन के साथ राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान और रोजगार दिवस पर सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान युवाओं से संवाद भी करेंगे।

सचिव एमएसएमई श्री पी. नरहरि ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बुधनी के टॉय कलस्टर सहित 9 जिलों के 13 औद्योगिक क्लस्टर और 2 औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 4 जिलों के 3 औद्योगिक क्लस्टर, एक औद्योगिक क्षेत्र, 2 इन्क्यूबेशन सेंटर और एक स्टार्टअप का लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम में हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति और वितरण-पत्र भी प्रदान किये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान इंदौर, नीमच, भोपाल और बुरहानपुर के क्लस्टर विकासकर्ता उद्यमियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे।

सचिव श्री नरहरि ने बताया कि जिलों में प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में ये आयोजन होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिलों में सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। उद्योग संघो के प्रतिनिधि, हितग्राही, एमएसएमई उद्यमी, क्लस्टर के विकासकर्ता, बैंकर्स और स्व-रोजगार योजना से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!