August 4, 2026

कलेक्टर ने शासकीय आईटीआई चकल्दी का किया निरीक्षण

0



आईटीआई में चल रही गतिविधियों की ली जानकारी

सीहोर,21 सितम्बर 2022
कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चकल्दी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आईटीआई में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने आईटीआई स्टॉफ से चर्चा कर आईटीआई में संचालित कोर्स, प्रशिक्षणार्थियों की संख्या आदि की जानकारी लेते हुए आईटीआई में सभी व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात कलेक्टर ठाकुर ने छात्र-छात्राओं से वन-टू-वन चर्चा कर उनकी समस्याएं एवं जिज्ञासाएं जानी और समाधान किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामवासियों से भी भेंट की। इस दौरान एसडीएम राधेश्याम बघेल, तहसीलदार केएल तिलवारी तथा नायब तहसीलदार जयपाल शाह उईके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!