August 4, 2026

नर्मदा नदी के ऑवलीघाट पर अमावस्या 24 सितम्बर को बडी संख्या में श्रद्वालु आने एवं. कानून-व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई

0

     नर्मदा नदी के ऑवलीघाट पर अमावस्या 24 सितम्बर 2022 के अवसर पर रात्रि से श्रद्धालुऑवलीघाट पर स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में पहुचते है। श्रद्वालु के लिए स्वव्यवस्था बनाये रखने एवं किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी 24 सितम्बर की शाम से 25 सितम्बर की प्रात: तक या कार्यक्रम समाप्ति तक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कानून बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे एवं सुरक्षा की दृष्टि से नदी पाटो पर गोताखोर एवं नाव आदि की व्यवस्था रखना भी सुनिश्चित करें।

इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती गुंचा सनोवर द्वारा आदेश जारी किये गये है। जारी आदेशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुधनी राधेश्याम बघेल को सम्पूर्ण व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी का दात्यिव सौपा गया है। संयुक्त कलेक्टर सतीश राय को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिन कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई उनमें कन्हैयालाल तिवारी, तहसीलदार रेहटी, अंबर पंथी नायब तहसीलदार बुदनी, अविनाश सोनानिया, नायब तहसीलदार जावर, आशुतोष शर्मा, तहसीलदार बुधनी, आकाश महन्त, नायब तहसीलदार बुदनी, अतुल शर्मा, नायब तहसीलदार आष्टा, जयपाल शाह उइके, नायब तहसीलदार रेहटी, शक्तिसिंह तोमर, नायब तहसीलदार नसरुल्लागंज, और मुकेश गुप्ता, नायब तहसीलदार जावर अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होकर डयूटी संपादित करेगें और समय -समय पर प्रभारी अधिकारी को अवगत कराते रहेगें।

व्यवस्था हेतु जिले के अनेक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई

श्रद्वालु के लिए स्व व्यवस्था बनाये रखने एवं किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए जिले के विभिन्न अधिकारी की ड्यूटी 24 सितम्बर की शाम से 25 सितम्बर की प्रात: तक या कार्यक्रम समाप्ति तक व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही अन्य सौपे गये कार्य संपादित करना सुनिश्चित करेंगे। ऑवलीघाट पर सुरक्षा की दृष्टि से नदी पाटो पर गोताखोर एवं नाव आदि की व्यवस्था रखना भी सुनिश्चित रहेगी।

      इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती गुंचा सनोवर द्वारा आदेश जारी किये गये है।अमावस्या 24 एवं सितम्बर को जिन अधिकारियों ड्यूटी लगाई और कार्य सौपे गये उनमें  लोक स्वा. मा. विभाग सीहोर को कार्यक्रम के दौरान पेयजन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगें। उप महाप्रबंधक म०प० विद्युत मंडल बुधनी कार्यक्रम के दौरान विधुत व्यवस्था सुचारू रूप बनी रहे यह सुनिश्चित करें।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीहोर कार्यक्रम के दौरान स्थाई रूप से एम्बुलेंस

मय डाक्टर्स टीम एवं आवश्यक जीवन रक्षक औषधियों सहित उपलब्ध रखना सुनिश्चित करे। जिला होमगार्ड अधिकारी सीहोर आँवलीघाट पर नाव एंव SDRF/होमगार्ड की टीम उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्य नगर पालिका अधिकारी बुदनी/रेहटी कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड वाहन/फायर फायटर /साफ-सफाई एवं चलित शौचालय इत्यादि व्यवस्थाऐं संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से समन्वय कर उपलब्ध करायें। मुख्य कार्यपालन कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुदनी एवं कार्यपालन यंत्री लो०नि०वि० बुधनी कार्यक्रम के दौरान रोशनी, CCTV कैमरा इत्यादि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करे। साथ ही प्रभारी अधिकारी से समान्वय स्थापित कर कार्य संपादित करेगें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!