45 प्लस महिलाओं के द्वारा रविवार को किया जाएगा सामूहिक डांडिया
सीहोर। शहर के शुगर फैक्ट्री के समीपस्थ फिट एंड फाइन जूम्बा एवं एरोबिक्स क्लास और रुकमणी गोविंद गार्डन के तत्वाधान में एक नई पहल की जा रही र्है। आगामी रविवार को डांडिया नाइट की तैयारियों पिछले कुछ दिनों से पूरे उत्साह के साथ महिलाओं के द्वारा की जा रही है। उसी में एक ओर नई शुरूआत करते हुए नेहा विजयवर्गीय ने बताया कि आगामी रविवार को 45 प्लस महिलाओं के लिए एक विशेष वर्कशाप रखी गई है। शाम चार बजे से गार्डन में। जहां डांडिये के साथ उन्हें गरबा सिखाया जाएगा और अभी महिलाओं और युवतियां मिलकर इस गरबे को आगामी 27 सितंबर को रुकमणी गार्डन में करेंगी। श्रीमती विजयवर्गीय ने बताया कि गरबा और डांडिया मां की आराधना का प्रतीक है। देवी मां के दरबार में गरबा काफी महत्व रखता है क्योकि ऐसी मान्यता है कि जब मां दुर्गा ने महिसासुर पर आक्रमण किया था तो उनका 9 दिनों तक युद्ध चला था और 10 वें दिन उन्होनें महिसासुर का वध कर दिया था इसी खुशी में मां के भक्तों ने नृत्य किया था जिसे गरबा कहते है।

