August 4, 2026

बुदनी में 29 सितम्बर को आयोजित होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

0

मुख्यमंत्री चोहान प्रदेश की 22 औद्योगिक संरचनाओं का करेंगे भूमि-पूजन और लोकार्पण

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बैठक आयोजित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 सितम्बर को प्रदेश की 4828 करोड़ के निवेश वाली 22 औद्योगिक संरचनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। इन औद्योगिक संस्थाओं में 42 हजार युवाओं को सीधे रोजगार मिलेगा। जिले के बुदनी में आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन के साथ राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान और रोजगार दिवस पर सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री चौहान युवाओं से संवाद भी करेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश के 13 औद्योगिक क्लस्टर और 2 औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान 4 जिलों के 3 औद्योगिक क्लस्टर, एक औद्योगिक क्षेत्र, 2 इन्क्यूबेशन सेंटर और एक स्टार्टअप का लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम में हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति और वितरण-पत्र भी प्रदान किये जायेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री चौहान इंदौर, नीमच, भोपाल और बुरहानपुर के क्लस्टर विकासकर्ता उद्यमियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। सभी जिलों में प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में ये आयोजन होंगे। बुधनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सभी जिलों में सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। उद्योग संघो के प्रतिनिधि, हितग्राही, एमएसएमई उद्यमी, क्लस्टर के विकासकर्ता, बैंकर्स और स्व-रोजगार योजना से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए सांसद रमाकांत भार्गव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्री भार्गव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने सभी अधिकारियों को समय पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के पश्चात कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान सलकनपुरट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, अर्जुन मालवीय, उद्योग विभाग के अपर सचिव एसबी सिंह, एसपी मयंक अवस्थी सहित उद्योग विभाग एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!