August 4, 2026

श्रद्धालुओं के लिए इस बर्ष भी मंदिर परिसर में ही उपलब्‍ध रहेगा सलकनपुर भोग प्रसादम्

0

स्‍व सहायता समूह की महिलाओं ने सलकनपुर भोग प्रसादम् के लिए मंदिर परिसर में लगाया स्‍टॉल

            प्रदेश सरकार की महिलाओं को सशक्त बनाने की योजनाओं के चलते महिलाएं न केवल परिवार को चलाने में आर्थिक सहयोग दे रही हैं, बल्कि वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र और स्वलंबी भी बन रही है। महिलाओं को आगे बढ़ाने में स्व-सहायता समूहों का महत्वपूर्ण योगदान है। समूह से लोन लेकर महिलाएं छोटी-छोटी आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से परिवार की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रहीं हैं। 

पिछले वर्ष की भॉंति इस वर्ष भी स्‍व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सलकनपुर मंदिर परिसर में सलकनपुर भोग प्रसादम् का स्‍टॉल लगाया गया है। मंदिर परिसर में लगाए गए भोग प्रसादम् स्‍टॉल के संचालन का कार्य ग्राम संगठन सलकनपुर को दिया गया है। भोग प्रसाद के निर्माण के लिए मालीबायां में यूनिट तैयार की गई है। सलकनपुर भोग प्रसाद का शुभारंभ गत वर्ष नवरात्रि के प्रथम दिन किया गया था तब से लेकर आज तक प्रसाद तैयार कर वितरण किया जा रहा है। जिसमें अब तक कुल 25 लाख से अधिक का प्रसाद विक्रय किया जा चुका है। ग्राम संगठन की सदस्य रजनी ने बताया कि समूह की दीदियों द्वारा यह लिया गया है कि वर्ष भर में सलकनपुर प्रसादम् केंद्र का ऑडिट कर प्राप्त शुद्ध आय का 5 प्र‍तिशत देवी धाम सलकनपुर को समर्पित किया जाएगा। समूह की महिलाओं ने पिछले वर्ष में किए गए कुल आय से 25 हजार रूपए सलकनपुर ट्रस्‍ट को दान किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!