वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित, पटेल आर्मी की बैठक में लिया निर्णय
सीहोर। ग्राम चरनल में सरदार पटेल आर्मी की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान श्यामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित करने एवं 31 अक्टूबर को जयंती मनाने के लिए प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ एवं साथी सभी से जन-जन तक प्रचार प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की उपस्थिति में सरदार पटेल की जयंती मनाई जाए और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जापएगा।
इस मौके पर समाज के सभी वरिष्ठ जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम की अगली बैठक आगामी 29 सितंबर को चांदबढ पर रखने हेतु भी सहमति हुई। इस मौके पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी माया राम गौर, राम रतन गोर, नंदकिशोर पाटीदार, राजीव गुजराती, लखन लाल गौर खारी, मोर सिंह , प्रीतम गौर, राधे श्याम सरपंच, जितेंद्र जनपद ओम प्रकाश पूर्व सरपंच नारायण गोर राम गोपाल, सुरेश, नारायण सिंह, प्रेम नारायण, राजेश, हीरालाल तुलसी राम नारायण पाटीदार एवं अन्य ग्रामों से आए हुए बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।
