August 4, 2026

हाईटैक लैब बच्चों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगी- स्कूल शिक्षा मंत्री श्री परमार

0

डिजीटल इनोवेशन लैब बच्चों के विचारों को विस्तार देने और नव सृजन में सहायक होगी

– स्कूल शिक्षा मंत्री परमार

स्कूल शिक्षा मंत्री ने सुभाष स्कूल में डिजीटल इनोवेशन लैब का किया उदघाटन


शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीहोर में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 40 लाख रूपए की लागत की डिजिटल इनोवेशन लैब का का शुभारंभ किया। इस लैब में इंटरनेट कनेक्शन सहित 40 कम्यूटर हैं। यह लैब राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड द्वारा एजुकेशन फॉर आल योजना के तहत प्रदान की गई है। प्रदेश में कुल 53 डिजिटल इनोवेशन लैब लगाई गई हैं।
शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परमार ने कहा कि यह हाईटैक लैब बच्चों के समग्र विकास में बहुत सहायक सिद्ध होगी। उन्होने कहा कि बच्चे इस लैब का उपयोग केवल सूचना या जानकारी प्राप्त करने के लिए ही नहीं बल्कि उनके मन में आने वाले विचारों के विस्तार और सृजन के लिए उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल इनोवेशन लैब बच्चे अपनी जिज्ञासा का समाधन का नये आडिया मूर्त रूप देने की प्रेरणा मिलेगी।
मंत्री परमार ने कहा कि भारत की प्राचीन गुरू कुल शिक्षा प्रणाली मेंबच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते थे। गुरू कुल में उनकी प्रतिभा को तराशा जाता था और एक अच्छा इंसान बनाने के लिए अच्छे संस्कार डाले जाते थे। भारत की गुरू कुल शिक्षा प्रणाली संस्कृति एकता और समृद्धि का आधार रही है। देश की विश्वगुरू की पहचान को और भारत की एकता को नष्ट करने के लिए मैकाले ने हमारी प्राचीन शिक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार की गई है। इस नीति को दो करोड़ लोगों के सुझाव के बाद तैयार किया गया है। इस शिक्षा नीति से निश्चित ही भारत में अपनी विश्व गुरू की पहचान को स्थापित करेगा। मंत्री परमार ने सुभाष स्कूल के नये भवन बनाने के लिए कहा।
कार्यक्रम में सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, नगरपालिकाअध्यक्ष प्रिंस राठौर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के आरंभ में राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड के संचालक श्री बीआर तिवारी ने डिजीटल इनोवेशन लैब के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री उदय भिड़े, डीपीसी श्री अनिल श्रीवास्तव तथा विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएंउपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!