मुख्यमंत्री चौहान ने सलकनपुर देवी धाम पहुंचकर माता विजयासन देवी की पूजा अर्चना की
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश एवं देश के नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय चौहान के साथ सलकनपुर देवी धाम पहुंचकर माता विजयासन देवी की पूजा अर्चना की। उन्होंने देश-प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर गुरु प्रसाद शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, पूर्व विधायक और राजेन्द्र सिंह राजपूत, राजेंद्रमीना पटेल, राजेश राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
