August 3, 2026

ब्रेक फैल होने से टकराई स्कूटी, एक की मौत

0


रेहटी। सलकनपुर देवीधाम पर स्कूटी से दर्शन करने पहुंचे चार लोग हादसे का शिकार हो गए। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर बताए जा रहे हैं। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार चार लोग स्कूटी से दर्शन करने के लिए सलकनुपर गए थे। देवीधाम पर उतरते समय अचानक स्कूटी का ब्रेक फैल हो गया और वह साइड से किसी चीज से टकराकर गिर गई। इससे स्कूटी सवार इटारसी निवासी रेशमाबाई की मौत होने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि हादसे में एक युवक और दो बच्चे घायल हुए हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।घायलों को रिफ़र किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!