August 3, 2026

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा नगर पालिका में किया वृद्धजनों का सम्मान

0


सीहोर। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर नगर पालिका परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। भाजपा के जिलाध्यक्ष मालवीय ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी वृद्धजनों का सम्मान करे और उनके अनुभवों का लाभ ले।
इस कार्यक्रम में पांच शतायु एवं 15 वृद्ध जनों का सम्मान किया गया। नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेंद्र सिंह पटेल द्वारा सभी को पुष्प माला एवम शाल श्रीफल के साथ विशेष उपहार भेंट किए। इस अवसर परअनेक पार्षदगण, कार्यपालन यंत्री रमेश वर्मा, स्वच्छता प्रभारी दीपक देवगदे,नोडल अधिकारी अमित यादव, टीकम अग्रवाल, दीपाली सोलंकी और नगर पालिका कर्मचारी एवं वृद्ध जन के सहयोगी व अन्य वरिष्ठ जन और सांसद प्रतिनिधि मुकेश राठौर उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!