August 3, 2026

ब्रह्माकुमारीज के नशा मुक्ति वाहन ने सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग की रैली की बढ़ाई शोभा

0


महात्मा गांधी की जयंती पर ब्रह्माकुमारीज एवं अन्य विभागों एवं संस्थाओं ने मिलकर निकाली नशा मुक्ति रैली
सीहोर। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को कोतवाली चौराहे से लेकर बालविहार ग्राउंड तक एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें ब्रह्माकुमारीज संस्था का नशा मुक्ति वाहन रैली की शोभा बढ़ा दी
अनुविभागीय अधिकारी अमन मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ब्रह्माकुमारीज सीहोर सेवा केंद्र प्रभारी बीके पंचशिला दीदी ने कहा कि हमारे देश का युवा इस नशे की आदत से मुक्त हो यह भारत देश हमारा नशा मुक्त हो हमारा देश विश्व गुरु कहलाए पुन: हमारा भारत देश ऐसा श्रेष्ठ धनी जहां देवी देवताओं का राज्य बने ऐसा नशा जो नर को नारायण बना दे यह नशा फायदेमंद है, शहर काजी युसूफ अंसारी ने कहा कि मैं अपने तजुर्बे से बताता हूं कि मैंने अपने जीवन काल में काफी निगाह कराएं हैं और उसमें जो तलाक हुए हैं उसमें सबसे बड़ा कारण नशे का रहा है नशा करने वाला खुद ही परेशान रहता है और दूसरों को भी परेशान करता है। पंडित मोहित राम पाठक ने कहा कि मेरा सभी से एक ही निवेदन है कि आइए हम सभी मिलकर भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए अपने देश को नशा मुक्त बनाएं जिस प्रकार शिवनी रचना की जिस प्रकार रामकृष्ण का एक देश था उसी प्रकार भारत को पुन: व्यसन मुक्त करते हुए आगे बढ़ाएं यही हम सब की कामना है मास्टर रोहित चौहान क्रिश्चियन धर्म गुरु ने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि हम सभी एक दूसरे को मोटिवेट करें ताकि हमारे साथी जो नशे का सेवन करते हैं वह नशे से दूर रहे। हम इस देश को नशा मुक्त देश बनाएं कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक न्याय एवं जन कल्याण विभाग, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय वसुंधरा वेलफेयर सोसाइटी, संकल्प नशा मुक्ति केंद्र के मुख्य सदस्यगण एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, द ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल, नेशनल कैडेट कोर, चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं शिक्षक गण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशा मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान में सम्मिलित होकर हस्ताक्षर किए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!