August 3, 2026

हज पर जाने वाले यात्रियों का किया गया स्वागत

0


सीहोर। शहर के दुल्हा बादशाह कालोनी से हज पर जाने वाले हज यात्रियों का स्वागत किया गया और हज यात्रियों से देश में अमन शांति स्थापित करने के दुआ करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पहली बार हज पर जाने वाले हज यात्री मजीद वारसी, फिरोज वारसी और समद वारसी का उत्साहवर्धन करते हुए हाजी अहमद खेरी वाले, आष्टा से पधारे मंजूर भाई और फैजान भाई आदि ने कहा कि हाजियों को हज के सफर पर जाने की मुबारकबाद देते हुए ईश्वर से उनके सफर को कुबूल करने और उनके स्वस्थ लाभ की दुआ की। साथ ही उपस्थित लोगों ने पवित्र यात्रा पर जा रहे हाजियों को गले लगाकर बधाइयां दी। हाजियों ने बताया की उन्हें हज करने की तमन्नाा थी, जो आज पूरी हो गई है। इस तमन्नाा के आगे अब कोई ख्वाहिश बाकी नहीं रही।
उन्होंने कहा कि जो लोग हज यात्रा के लिए सक्षम में हैं वह हज पर जाने का इरादा करें अपने हज फर्ज को पूरा करें। जिस तरह रोजा नमाज जकात फर्ज है, इसी तरह हज करना भी हर मालदार शख्स का फर्ज है। देश में अमन व अमान के लिए दुआ कराई और हज पर जाने वाले हाजियों से भी मुल्क के अमन शांति के लिए दुआ करने की अपील की। इस संबंध में दीवानबाग निवासी युवा समाजसेवी सगीर वारसी ने बताया कि लंबे समय बाद उनके परिजनों को हज यात्रा करने की सौगात मिली है। यह सभी हज यात्रा करीब 20 दिन शहर से मक्का मदीने के दीदार एवं हज के लिए जाऐंगे। शुक्रवार को इस मौके पर मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कांगे्रस जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव, सलीम, शाकिर और रहीश आदि शामिल थे। जिन्होंने फूल माला पहनाकर हज यात्रा पर जाने वालों का भव्य स्वागत किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!