जिला सीहोर- थाना गोपालपुर ने फर्जी एनजीओ संस्था का किया खुलासा, मास्टर माइन्ड को किया गिरफ्तार
गौरतलब है की दिनांक 02.09.2022 को थाना गोपालपुर को आवेदिका मंगीता द्वारा एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमे कुन्दन मालवीय द्वारा आवेदिका को बताया कि हमारी संस्था दर्पण सेवा संस्थान एनजीओ सरकार द्वारा पंजीकृत है । आप लोंगो को ग्रीन हेल्थ कार्ड बनाने हेतु प्रत्येक परिवार से 100 रुपए लेना है, हमारी संस्था दर्पण सेवा संस्थान बदले में नि:शुल्क इलाज कराएगी। तथा बनाए गए सदस्यों से आपको समग्र आईडी, आधार कार्ड तथा बैंक पास बुक की फोटो कापी लेना है । समग्र आई. डी. में 04 नाम बाले सदस्यों से फार्म भरवाकर 100 रुपए, अगर समग्र आई डी में परिवार के संदस्यों की संख्या 04 से अधिक है, तो प्रति व्यक्ति 30 रुपए अतिरिक्त लेना है, तथा जो सदस्य बनाए जावेगे, उनका इलाज नर्मदा अस्पताल नसरुल्लागंज में नि:शुल्क कराया जावेगा तथा आपको काम करने के बदले 10 हजार रुपए महीना वेतन दिया जावेगा । कुन्दन मालवीय द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा जिला कलेक्टर से अनुमति प्राप्त की है, दर्पण सेवा संस्था अबंतिपुर बडोदिया के कुन्दन मालवीय द्वारा एक पंपलेट दर्पण सेवा संस्था जन स्वास्थ्य सेवा का तथा बनाए गए सदस्यों के जो फार्म भरना था । वह फार्म दर्पण सेवा संस्था के तथा दर्पण सेवा संस्था का ग्रीन हेल्थ कार्ड दिए थे, मैने नर्मदा अस्पताल नसरुल्लागंज में जाकर देखा तो वह अस्पताल अभी प्रारंभ नही हुआ, मुझे शंका है कि कुन्दन मालवीय द्वारा हमारे माध्यम से ग्रामीण लोगों के साथ धोखाधडी की जावेगी आवेदीका द्वारा कुन्दन मालवीय द्वारा दिए गए पंपलेट ,फार्म व कार्ड पुलिस को दिये । जिस पर गोपालपुर पुलिस द्वारा आवेदन की जाँच की गई। सम्पुर्ण जाँच पर दर्पण सेवा संस्था एनजीओ का किसी प्रकार का कोई रजिस्ट्रेशन नही होना पाया। जिस पर आरोपी कुन्दन मालवीय निवासी अवंतिपुर बडोदिया के विरुध्द धारा 420, 467, 468, 471 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

नाम आरोपी –
कुन्दन पिता सीताराम मालवीय उम्र 32 साल निवासी ग्राम अवंतिपुर बडोदिया
जिला शाजापुर
सराहनीय योगदान- थाना प्रभारी गोपालपुर आर.के,व्यास ,सउनि मनोहर सिंह ठाकुर प्र
आर.608 विजय कुमार आऱ.171 विजेन्द्र सिंह, आर.772 विशाल सिंह तोमर आर.187 विकास नागर ,आर. 691 सचिन सिंह ,आर.698 संजय काजले ,आऱ.741 संजय राजपुत ,का सराहनीय काम रहा है ।