August 3, 2026

कार्तिकेय सिंह चौहान पहुंचे लाड़कुई, जनसेवा अभियान में की शिरकत*

0

छात्रछात्राओं के बीच बैठकर खिंचवाई फोटो, स्कूल प्रांगण में किया वृक्षारोपण

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सुपुत्र व युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान बुधनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लाड़कुई पहुंचे जहां वह जन सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम में सम्मलित हुए।
वही चौहान ने जन सामान्य की समस्याएं सुनी और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया, वही इस अभियान में अलग-अलग विभाग के स्टॉल लगे। वही कार्तिकेय सिंह चौहान ने कार्यक्रम में आजीविका समूह, आवासीय पट्टे, राशन पर्ची, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, लाडली लक्ष्मी योजना के तहत हितग्राहीयो को लाभ के प्रमाण पत्र वितरित किए।
इसके उपरांत ग्राम लाड़कुई के हाई सेकेंडरी पहुंचे, जहां छात्र-छात्राओं से चर्चा की ओर नवीन स्कूल भवन का निरीक्षण किया, इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच बैठकर फोटो खिंचवाई तो वही स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। वही कोटक महिंद्रा द्वारा लाड़कुई स्कूल को दी जाने वाली सहायता को लेकर भी जानकारी दी गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!