August 3, 2026

थाना बुधनी ने महुआ से बनी अवैध शराब की 4 भट्टी एव 21 लोहान से भरे ड्रमो को किया नष्ट, अवैध शराब निर्मित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध बडी कार्यवाही

0


सीहोर पुलिस
पुलिस अधीक्षक मंयक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग द्वारा जिले के समस्त थानो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे उक्त तारतम्य मे एस.डी.ओ.पी बुधनी शशांक गुर्जर के मार्गदर्शन में बुधनी थाना प्रभारी विकास खिंची हमराह स्टाफ के साथ अवैध शराब की पतारसी हेतु ग्राम जोशीपुर पहुंचा जोशीपुर गांव के पास धीरेन्द्र राजपूत के घर के पीछे दबिश दी तो नाले मे भट्टी मिली एवं 06 टंकियों में महुआ लोहान मिली जिसे नष्ट किया गया मौके पर कोई नही मिला धीरेन्द्र राजपूत भाग लिया बाद रवाना होकर गुंजारी नाला नर्मदा नदी के पास पहुंचे जहां लाखन पिता फूलसिंह की महुआ से शराब बनाने की भट्टी एवं लोहान से भरे 08 ड्रम मिले जिन्हे नष्ट किया गया लाखन सिंह नही मिला बाद रवाना होकर ग्राम जोशीपुर आया जोशीपुर में विक्रम उर्फ सोनू के घर के पीछे हाथ भट्टी की महुंये की शराब बनाने की भट्टी मिली लोहान से भरी 03 ड्रमो को नष्ट किया गया बाद गोलू राजपूत निवासी जोशीपुर के घर के पीछे भी महुंये से बनाने वाली शराब की भट्टी एवं लोहान से भरी 04 टंकी प्लास्टिक की मिली जिन्हे नष्ट किया गया मौके पर कोई नही मिला। आरोपियो की तलाश जारी है सभी आरोपियो के विरूध्द विभिन्न धाराओ मे अपराध कायम किया गया।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरी. विकास खिंची , सउनि रामकृष्ण गौर प्रआऱ. 193 लोकेश रघुवंशी, प्रआऱ 257 सुरेश चौरे, वरि.आर. 350 रामप्रसाद सोनी आऱ.860 हर्षित मालवीय आऱ.858 हिमांशु आऱ.817 प्रकाश आऱ.562 संतोष मआऱ 635 मीनाक्षी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!