ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर निकाले भव्य जुलूस में शामिल हुए मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय
सीहोर। हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन (ईद मिलाद-उन-नबी) शहर में उत्साह से मनाया गया। शहर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकला, जुलूस ने शहर भ्रमण किया। अनेक स्थानों पर विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय शहर के कस्बा से शामिल हुए थे। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कस्बा पहुंचा। इस मौके पर पूर्व नपाध्यक्ष श्री राय का अनेक स्थानों पर स्वागत किया। सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल दिखी और हिंदू-मुस्लिम एकता का नजारा दिखा। इस मौके पर चल समारोह में प्रमुख रूप से इरफान वेल्डर, मुनव्वर मामु, रफीक, इरशाद पहलवान, इरफान लाला, मजीद अंसारी, महमूद अली आदि शामिल थे।
