केंद्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने किसानों को पुरस्कृत किया
रेहटीके सलकनपुर में स्वर्गीय प्रभाकर राव केलकर की स्मृति में गोवंश, खेती के कृषि पुरस्कार समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने किसानों को पुरस्कृत किया

शरद पूर्णिमा पर उत्तम स्वामी आश्रम सलकनपुर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन हुआ जिसमें स्वर्गीय प्रभाकर राव केलकर की स्मृति में गोवंश आधारित जैविक खेती विषय पर आयोजित विशाल कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर संत उत्तम स्वामी महाराज द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया इस अवसर पर प्रदेश के एवं छत्तीसगढ़ के जैविक नेचुरल गोवंश आधारित खेती करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया यहां पुरुष का प्रथम 1,00,000 रुपया दूसरे 31 हज़ार तीसरे 21 हजार ,चतुर्थ पुरस्कार 11,000 रू कादिया इन चार पुरस्कारों में दो पुरस्कार महिला किसानों को मिले हैं जो की जैविक खेती करते हैं सभी पुरस्कार केंद्रीय मंत्री के हाथो दिए गए हैं इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सोच है कि आने वाला कल देश के किसान आत्मनिर्भर बने आम आदमी को स्वस्थ भोजन मिल सके। वर्तमान में पूरे विश्व में खाद्यान्न की दृष्टि से केमिकल युक्त फसल बोई जाती है उत्पादन बढ़ाने की दृष्टि से पेस्टीसाइड्स यूरिया डीएपी के इस्तेमाल करता है जिसकी वजह से लोगों में कैंसर जैसी घातक बीमारियां हो रही है हमें परंपरागत को आधारित खेती पर लोटना होगा। इस पर कृषि मंत्रालय देश भर में अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज ने लोगों से आव्हान किया कि हमारा देश सांस्कृतिक कृषि प्रधान देश है आर्गजनिक जैविक खेती प्रत्येक किसान को करना चाहिए हम अपने जीवन में जो साग सब्जी खा रहे हैं फर्टिलाइजर युक्त है जिसकी वजह से मनुष्य के अंदर घातक बीमारियां फैल रही है फ़र्टिलाइज़र के उपयोग के कारण हमें लोगों में जागृति लाना है देश के लोग किसान और बच्चे निरोगी रहे यह संदेश पूरे समाज को मैं दे रहा हूं। इस अवसर पर सेवा समर्पण आश्रम से जुड़े हुए विभिन्न राजस्थान एवं मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोगों ने एवं किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया संस्था द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सांसद श्री रमाकांत भार्गव, आष्टा विधायक श्री रघुनाथ मालवीय, सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय, श्री नरेन्द्र चौहान, पूर्व पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक एवं श्री महामण्डलेश्वर गिरिशानन्द महाराज सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या किसान भी उपस्थित थे।